राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

रतन टाटा के निधन से हर ओर शोक: CM और नेताओं ने किया संवेदना प्रकट

रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम कमलनाथ ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। दोनों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को सहनशीलता की प्रार्थना की।

अक्टूबर 10, 2024 | 06:38
16 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
रतन टाटा के निधन से हर ओर शोक: CM और नेताओं ने किया संवेदना प्रकट

भोपाल। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को हुआ। इस दुखद समाचार ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। मध्य प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। रतन टाटा की विरासत हमेशा याद रखी जाएगी।

CM डॉ. मोहन यादव ने रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया दुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि रतन टाटा का निधन न केवल उद्योग जगत के लिए, बल्कि समस्त भारतवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ-साथ एक संवेदनशील और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है।

डॉ. यादव ने यह भी कहा कि रतन टाटा के जाने से भारत और विश्व उद्योग जगत में एक महत्वपूर्ण रिक्तता उत्पन्न हुई है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें और शोकाकुल सभी लोगों को इस कठिन समय में सहनशीलता प्रदान करें।

कमलनाथ ने रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि पद्म विभूषण रतन टाटा ने अपनी औद्योगिक दक्षता से राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। उनके जाने से देश ने एक प्रतिबद्ध औद्योगिक नेतृत्व खो दिया है। कमलनाथ ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान मिले और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान की जाए। उन्होंने अंत में "ॐ शांति" लिखा।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User