राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

कोलकाता में रेप मर्डर केस: 11 सबूत जो संजय रॉय को सजा दिलाएंगे

कोलकाता के रेप मर्डर केस में सीबीआई ने संजय रॉय को मुख्य आरोपी बनाते हुए सियालदह कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में पीड़िता को V नाम से संदर्भित किया गया है, और आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत पेश किए गए हैं।

अक्टूबर 09, 2024 | 13:44
44 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
कोलकाता में रेप मर्डर केस: 11 सबूत जो संजय रॉय को सजा दिलाएंगे

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस में सीबीआई ने सियालदह कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें संजय रॉय को मुख्य आरोपी बताया गया है। इस चार्जशीट में पीड़िता को V नाम से संदर्भित किया गया है। सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ 11 ठोस सबूत पेश किए हैं, जो मामले की गंभीरता और जांच की दिशा को स्पष्ट करते हैं।

आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। सियालदह कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में रॉय को मुख्य आरोपी बताया गया है, और सीबीआई ने उसके खिलाफ 11 ठोस सबूत प्रस्तुत किए हैं। यदि कोर्ट में साबित होता है कि संजय रॉय ने अपराध किया है, तो उसे आजीवन कारावास या फांसी की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक लेडी डॉक्टर का शव मिला था, जिसके पोस्टमार्टम से यह पुष्टि हुई कि उसकी रेप कर हत्या की गई थी। कोलकाता पुलिस ने सबूतों के आधार पर सिविक वॉलेंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूरे मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली और 58 दिन बाद मंगलवार को सियालदह कोर्ट में चार्जशीट पेश की। इस मामले ने समाज में सुरक्षा और न्याय की मांग को और भी तीव्र कर दिया है।

चार्जशीट में पीड़िता को V नाम दिया गया:

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में पीड़िता को V नाम दिया है। चार्जशीट में कहा गया है कि संजय रॉय के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जो उसे इस गंभीर मामले में दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त हो सकते हैं।

उनमें ये प्रमुख हैं:

1. 8 और 9 अगस्त की रात को संजय रॉय का अस्पताल और सीन और क्राइम पर मौजूद होना है जो कि सीसीटीवी फुटेज से साफ है. 
2. संजय रॉय की आरजी कर अस्पताल में 8 और 9 अगस्त की रात को मोबाइल लोकेशन से भी उसकी उपस्थिति साबित होती है. 
3. आरोपी का डीएनए पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतिका V की डेड बॉडी से मिलना. 
4. मृतका V के खून के धब्बे आरोपी के जीन्स और फुटवियर से मिलना. 
5. आरोपी संजय रॉय के बाल मौकाए वारदात से बरामद होने उसके वारदात में शामिल होना साबित करता है. 
6. सीन ऑफ क्राइम से ब्लूटूथ ईयरफोन का मिलना जो कि आरोपी के मोबाइल फोन के साथ पेयर था ये बात सीएफएसएल की रिपोर्ट से साफ हो चुकी है. चार्जशीट में ये भी लिखा है कि 8 और 9 अगस्त की रात आरोपी सीन और क्राइम की तरफ गर्दन में ब्लूटूथ पहने नजर आ रहा है लेकिन सीन ऑफ क्राइम से वापिस जाते वक्त उसके गले मे ये ब्लूटूथ नही था। 
7. संजय रॉय की मेडिकल जांच की रिपोर्ट से साफ है कि शरीर पर चोट 24 से 48 घन्टे पुरानी है, ये चोट मृतिका V से रेप और हत्या के दौरान आरोपी को लग सकती है. 
8. आरोपी के शरीर पर चोट तेज धक्के के चलते लगी है, शरीर पर ब्लंट फोर्स इंजरी है और शरीर पर विरोध करने के निशान भी है. 
9. संजय रॉय की मेडिकल जांच से साफ है कि वो नपुंसक नही है. 
10. पीड़िता V के अंडर गारमेंट के लास्टिक और कपड़े के बीच का धागा घिसा होने से साफ है कि उसे जबरन घसीटने की भी कोशिश हुई. 
11. कोलकाता की सीएफएसएल रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता V की कुर्ती का कमर का हिस्सा सुकड़ा हुआ था जो अचानक और जबरन ऊपर खींचने के दौरान हुआ.

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 1
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User