राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

कत्लेआम के बाद फिर मौत का खेल: अमेठी हत्याकांड के चंदन का एनकाउंटर

अमेठी जिले में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के आरोपी चंदन यादव का एनकाउंटर हुआ। पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश पर चंदन को पैर में गोली मारी गई। आरोपी अस्पताल में भर्ती है।

अक्टूबर 05, 2024 | 03:15
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
कत्लेआम के बाद फिर मौत का खेल:  अमेठी हत्याकांड के चंदन का एनकाउंटर

Amethi, Up : देर रात, पुलिस हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद करने गई थी। इस दौरान आरोपी चंदन यादव ने एसआई की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे रोकने के लिए चंदन के पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

क्या था पूरा मामला:

अमेठी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शिक्षक सुनील की पत्नी के प्रेमी, चंदन ने ही पूरे परिवार की हत्या की। आरोपी ने खूनी वारदात को अंजाम देने से पहले अपने वॉट्सएप बायो में लिखा था कि "5 लोग मरने वाले हैं।" इसके बाद चंदन ने निर्दयता से वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

शादी से पूर्व: टीचर की पत्नी का चंदन के साथ गहरा अफेयर

अमेठी हत्याकांड एक फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शिक्षक सुनील की पत्नी का अफेयर शादी से पहले से ही चंदन के साथ चल रहा था। दोनों की वीडियो कॉलिंग होती थी, जिसकी जानकारी सुनील को हो गई थी। इसके बाद, टीचर की पत्नी ने चंदन के खिलाफ जान का खतरा होने का केस दर्ज कराया, जिसमें उसने कहा कि अगर उसके परिवार को कुछ हुआ, तो इसका जिम्मेदार चंदन होगा। यह मामला उस निर्दयता की ओर इशारा करता है, जिसने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

आशिक ने किया टीचर की पत्नी को परेशान: 

टीचर सुनील की पत्नी का आशिक चंदन उसे परेशान करने लगा। इससे तंग आकर, सुनील ने रायबरेली से अमेठी में ट्रांसफर करवाया, लेकिन चंदन वहां भी आ पहुंचा। उसने सुनील के घर पहुंचकर विवाद किया और फिर नृशंसता से सुनील को तीन, उसकी पत्नी को दो, और उनके बच्चों को एक-एक गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद, चंदन मौके से फरार हो गया। ये सभी जानकारियाँ पुलिस की पूछताछ में चंदन ने खुद ही divulge की।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User