राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

अंधे कत्ल का राज खुला: जीजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट करने वाला साला ही निकला हत्यारा

कोरिया जिले के छोटे साल्ही गांव में 29 वर्षीय सुमन सिंह की हत्या उसके 17 वर्षीय साले ने की। विवाद के बाद साले ने टंगिया से वार कर जीजा को मार डाला और शव को गड्ढे में छिपा दिया।

अक्टूबर 06, 2024 | 09:45
46 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
अंधे कत्ल का राज खुला: जीजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट करने वाला साला ही निकला हत्यारा

कोरिया। कोरिया जिले में एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। युवक की बेरहमी से हत्या उसके साले ने की, जिसने आपसी विवाद के चलते टंगिया से हमला कर अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक गड्ढे में छिपा दिया और जीजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इस दिल दहला देने वाले मामले का पर्दाफाश हो सका है।

यह मामला बचरापोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत छोटे साल्ही गांव का है, जहां 29 वर्षीय सुमन सिंह की हत्या की गई। सुमन, जो मध्य प्रदेश के उमरिया का निवासी था और जेसीबी ऑपरेटर के रूप में काम करता था, का विवाद उसके 17 वर्षीय साले से हुआ। गुस्से में आकर साले ने टंगिया से कई बार सुमन पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पास बने सोख्ता के गड्ढे में छिपा दिया और जीजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को आरोपी की गतिविधियों पर संदेह हुआ और उन्होंने मामले की गहन जांच शुरू की। एसडीएम से अनुमति लेकर गड्ढे की खोदाई करवाई गई, जिसमें सुमन का शव बरामद हुआ। इस खौफनाक हत्या का खुलासा होने के बाद, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मर्ग कायम किया और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User