राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान
नवंबर 28, 2026 | 17:59
1 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
V

 पंजाब में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ पहुंचाने के लिए भगवंत मान सरकार ने स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के 10 लाख नए लाभार्थियों को राशन सुविधा से जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि नए राशन कार्ड धारकों को हर महीने मुफ्त गेहूं के साथ दाल, चीनी, नमक, हल्दी और सरसों तेल की विशेष किट भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 26 नवंबर को मोगा में आयोजित ‘खुशहाल पंजाब रैली’ के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में इस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नए लाभार्थियों को ‘मेरी रसोई’ राशन किट भी वितरित की गई।

राशन किट में मिलेंगी ये पांच जरूरी चीजें

सरकार की ओर से नए स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को ‘मेरी रसोई’ नाम से विशेष राशन किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल की जरूरी खाद्य सामग्री शामिल होगी।

  • 2 किलो दाल
  • 2 किलो चीनी
  • 1 किलो नमक
  • 200 ग्राम हल्दी पाउडर
  • 1 लीटर सरसों का तेल

इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत प्रत्येक पात्र सदस्य को हर महीने 5 किलो गेहूं मुफ्त दिया जाएगा। यानी परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार गेहूं का लाभ मिलेगा।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
yash-A19

टिप्पणियाँ (0)

User
आज का राशिफल
मेष|Aries

आज करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक खबर मिल सकती है। शाम को खर्च बढ़ने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 20

और पढ़ें