राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

UP, Sambhal: जंगली कुत्तों के हमले में 6 साल के मासूम शान की दर्दनाक मौत

संभल जिले में एक 6 वर्षीय बच्चा, जो अपनी मां से मिलने खेत जा रहा था, जंगली कुत्तों के झुंड के हमले में मारा गया। बच्चा परिवार का इकलौता बेटा था, कुत्तों ने उसे घेरकर हमला कर दिया।

सितम्बर 26, 2024 | 01:40
14 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
UP, Sambhal: जंगली कुत्तों के हमले में 6 साल के मासूम शान की दर्दनाक मौत

UP, Sambhal | उत्तर प्रदेश के संभल जिले के शाहपुर सिरपुड़ा गांव में 6 वर्षीय मासूम मोहम्मद शान को जंगली कुत्तों ने हमला कर नोंच-नोंच कर मार डाला। बच्चा अपनी मां को देखने के लिए खेत की ओर जा रहा था, तभी अचानक जंगली कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। शान रोते-बिलखते मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन कुत्तों ने उसे बुरी तरह से जकड़ लिया और लगातार हमला करते रहे। ग्रामीणों ने जब यह देखा तो बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कुत्तों ने बच्चे की जान ले ली। मृतक की पहचान मोहम्मद शान के रूप में हुई, जो मोहम्मद अशरफ का इकलौता बेटा था। घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

तीसरी क्लास के छात्र शान की जंगली कुत्तों के हमले में दर्दनाक मौत

गांव कुतुबपुर सक्ता के अशरफ अली, अपनी पत्नी अफसीन के साथ कई सालों से ससुराल शाहपुर सिरपुड़ा में रह रहे हैं। अशरफ की बेटी आयत कक्षा चार में और बेटा मोहम्मद शान तीसरी कक्षा का छात्र था। बुखार की वजह से शान को घर पर छोड़कर अफसीन बेटी को स्कूल छोड़ने गई थी। मां के देरी से लौटने पर शान खेत में उसे ढूंढने निकल गया।

जंगली कुत्तों के झुंड के हमले में 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

जैसे ही शान गांव से थोड़ी दूर आम के बाग के पास पहुंचा, जंगली कुत्तों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। वह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन आसपास उसकी चीखें सुनने वाला कोई नहीं था। जब तक गांव वाले पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और शान की मौके पर ही मौत हो गई।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User