राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

Jaunpur News: मंगेश यादव एनकाउंटर, SP और STF प्रभारी समेत 5 पर हत्या का मामला दर्ज

जौनपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर मामले में मां शीला देवी ने पुलिस अधीक्षक और STF प्रभारी पर हत्या का आरोप लगाया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए रिपोर्ट पेश करने के लिए 11 अक्टूबर 2024 की तारीख तय की है।

अक्टूबर 02, 2024 | 05:37
9 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Jaunpur News: मंगेश यादव एनकाउंटर,  SP और STF प्रभारी समेत 5 पर हत्या का मामला दर्ज

Janpur, Up | जौनपुर में सुल्तानपुर में डकैती के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर मामले में मृतक की मां, शीला देवी, ने पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, एसटीएफ प्रभारी डीके शाही और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या और हत्या के लिए षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया है। कोर्ट ने इस मामले में वाद दर्ज करते हुए थानाध्यक्ष बक्सा से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 11 अक्टूबर 2024 की तारीख निर्धारित की है।

शीला देवी, जो ग्राम अगरौरा, थाना बक्सा की निवासी हैं, ने अधिवक्ताओं समर बहादुर यादव और ऋषि चंद्र यादव के माध्यम से कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि 2 सितंबर 2024 की रात को चार से पांच पुलिसकर्मी उनके दरवाजे पर आए और उनके बेटे मंगेश यादव को पूछताछ के लिए ले जाने की बात कही। इस दौरान मंगेश के बारे में पूछने पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि यह सिर्फ पूछताछ के लिए है।

घर से मंगेश यादव को उठाने का आरोप, पुलिस पर उठे सवाल

3 और 4 सितंबर की रात बक्सा पुलिस घर पहुंची और वीडियो बनाते हुए कहा कि मंगेश दो-तीन माह से घर पर नहीं है। 5 सितंबर को पुलिस ने सूचित किया कि उसे सुल्तानपुर पोस्टमार्टम हाउस जाकर अपने बेटे का शव लाने के लिए कहा गया। यह सुनकर मां शीला देवी अवाक रह गई और रोने लगीं। मंगेश की मां का आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे को घर से उठाकर गोली मारकर हत्या कर दी और इसे फर्जी मुठभेड़ का नाम देकर अपनी कार्रवाई को सही ठहराने की कोशिश की।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User