राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG Breaking News: अबूझमाड़ में NIA का छापा, बड़ा खुलासा हो सकता है आज शाम

NIA ने अबूझमाड़ में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या मामले में कौशलनार इलाके में छापेमारी की। घटना के बाद से जांच कर रही NIA ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाने की कोशिश की है और बड़े खुलासे की उम्मीद जताई है।

अक्टूबर 04, 2024 | 07:17
13 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG Breaking News: अबूझमाड़ में NIA का छापा, बड़ा खुलासा हो सकता है आज शाम

CG: भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में NIA ने एक बार फिर छापामारी की है, इस बार कौशलनार इलाके में कार्रवाई की गई। दुबे की हत्या विधानसभा चुनाव के दौरान भरे बाजार में हुई थी, जिससे इलाके में खलबली मच गई थी। अब NIA ने ताजा छापेमारी में महत्वपूर्ण सुराग जुटाने की कोशिश की है और मामले में जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार के साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता रतन दुबे चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी उनकी सरेआम हत्या कर दी गई। इस हत्या के मामले में नारायणपुर पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को चार संदेहियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 40 वर्षीय धनसिंग कोर्राम, जो बड़ेनहोड़ पारा कोंगेरा का निवासी है, ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह रतन दुबे की हत्या में शामिल था।

शुरुआत में इस घटना की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही थी, लेकिन फरवरी 2024 में एनआईए ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया और जांच शुरू की। एजेंसी ने धनसिंग कोर्राम के खिलाफ पहले ही आरोप-पत्र दाखिल कर दिया है। अब एनआईए इस मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारियों के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User