राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

60 लाख नए सदस्य बनाने की योजना: भाजपा का महा अभियान और नितिन नबीन की बैठक शुरू

भाजपा ने 60 लाख नए सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ महा अभियान शुरू किया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नितिन नबीन ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें रणनीतियों और योजनाओं पर चर्चा की गई।

सितम्बर 27, 2024 | 09:58
107 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
60 लाख नए सदस्य बनाने की योजना: भाजपा का महा अभियान और नितिन नबीन की बैठक शुरू

रायपुर: भाजपा के सदस्यता अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जारी है। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान के प्रभारी और सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हैं। मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के सदस्यता अभियान की समीक्षा के बाद लक्ष्य को 10 लाख बढ़ाने का निर्देश दिया है। प्रदेश में अभियान को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बताया कि बैठक में 60 लाख सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और अन्य टीम सदस्यों के साथ मिलकर एक सटीक रणनीति बनाई जाएगी, जिससे इस महत्त्वपूर्ण लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके।

नितिन नबीन ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व को आश्वस्त किया गया है कि भाजपा प्रदेश इकाई सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पार करेगी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि जो काम पिछली सरकारें पांच साल में नहीं कर पाईं, भाजपा ने उन्हें आठ महीनों में पूरा कर दिखाया है। इससे न केवल जनता में, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी व्यापक उत्साह है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User