राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

मुंबई के CST स्टेशन पर महिला से हैवानियत: सुनसान इलाके में गैंगरेप की वारदात

मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन परिसर में दो आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अक्टूबर 04, 2024 | 12:16
60 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
मुंबई के CST स्टेशन पर महिला से हैवानियत: सुनसान इलाके में गैंगरेप की वारदात

Mumbai : मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेलवे स्टेशन परिसर में 22 सितंबर को एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्टेशन परिसर में ही दो आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर उसे सुनसान जगह ले जाकर रेप किया। दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। घटना के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर सिटी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना स्टेशन की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया: गंभीर हालत में पहुँची

महिला घायल अवस्था में नवी मुंबई के नेरुल स्थित एक अस्पताल पहुंची, जहां उसने वारदात का खुलासा किया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। उसके बयान के आधार पर जीआरपी ने CST स्टेशन पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया। महिला के बयान को एक बार फिर रिकॉर्ड किया गया, ताकि सभी विवरण स्पष्ट हों और मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

गैंगरेप के आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार: 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बयान में बताया कि सीएसटी रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड के पास दो लोग उसके पास आए और उसका मुंह दबाकर गैंगरेप किया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला सिटी पुलिस को सौंप दिया गया है। अब एमआरए मार्ग पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User