राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

न Kohli, न Rohit—बुमराह के हिसाब से कौन है भारतीय क्रिकेट में सबसे फिट खिलाड़ी....

सितम्बर 16, 2024 | 17:10
20 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

भारतीय क्रिकेट टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत करेगी। इस सीरीज में टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल होंगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार खेलते नजर आएंगे। इस बीच, बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट में सबसे फिट खिलाड़ी का नाम उजागर किया है।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद जसप्रीत बुमराह पहली बार मैदान पर लौटे हैं...

बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल हो गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार खेलते हुए, बुमराह 19 सितंबर से शुरू हो रहे भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच में अपनी तेज गेंदबाजी से असर डालेंगे। उन्होंने लाल गेंद वाले क्रिकेट में अपना आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में खेला था।

अगर भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे फिट खिलाड़ी की बात हो और विराट कोहली या रोहित शर्मा का नाम न आए, तो फैंस चकित नहीं होंगे। विराट कोहली न केवल भारत, बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। हाल ही में जसप्रीत बुमराह का एक वायरल वीडियो चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने भारत के सबसे फिट क्रिकेटर का नाम बताया, और विराट या रोहित का नाम न लेकर सभी को हैरान कर दिया।

बुमराह ने एक कार्यक्रम में कहा कि, "मैं जानता हूं कि आप किसका नाम सुनना चाहते हैं, लेकिन मैं अपना नाम लेना चाहूंगा। एक तेज गेंदबाज के तौर पर खेलना और इस गर्मी में टिके रहना चुनौतीपूर्ण होता है, इसलिए मैं हमेशा तेज गेंदबाजों को प्रमोट करूंगा।

विराट कोहली 8 महीने के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में  कर रहे हैं वापसी...

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 8 महीने के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2024 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद, निजी कारणों का हवाला देते हुए, कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से हटने का निर्णय लिया था। यह निर्णय उनके फैंस और क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा आश्चर्य था, क्योंकि कोहली की उपस्थिति और फॉर्म हमेशा महत्वपूर्ण रहे हैं।

अब, विराट कोहली रेड बॉल क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन को दोबारा अमल में लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका वापसी का समय भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में। कोहली की बैटिंग क्षमता और अनुभव इस सीरीज में टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटते हुए, कोहली की बल्लेबाजी की उम्मीदें और उनके प्रदर्शन का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को है। उनके लौटने से टीम को निश्चित रूप से एक नया ऊर्जा और उत्साह मिलेगा।


यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User