राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

नवरात्रि विशेष: CM डॉ मोहन की महत्वपूर्ण बैठकें और संपदा 2.0 का लॉन्च

भोपाल में नवरात्रि के आठवें दिन, CM डॉ. मोहन यादव आज महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे और संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर का शुभारंभ करेंगे। यह सॉफ्टवेयर प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में जीआईएस मैपिंग, डिजिटल सिग्नेचर और गवाह की आवश्यकता को समाप्त करेगा।

अक्टूबर 10, 2024 | 04:40
10 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
नवरात्रि विशेष: CM डॉ मोहन की महत्वपूर्ण बैठकें और संपदा 2.0 का लॉन्च

मध्य प्रदेश । भोपाल में शारदीय नवरात्रि की धूमधाम से मनाई जा रही है। आज नवरात्रि का आठवां दिन है, जब मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है, जो दुखों को दूर करने वाली मानी जाती हैं। देवी-मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है, विशेष रूप से शक्तिपीठ-माता टेकरियों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। जगह-जगह देवी पंडाल सजाए गए हैं और घरों में भी शक्ति की आराधना की जा रही है।

CM डॉ मोहन का आज का एजेंडा: 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे से मंत्रालय में तीन विभागों की बैक टू बैक बैठकें आयोजित करेंगे, जिसमें सीएम वीर भारत न्यास, विक्रमोत्सव की तैयारी, और अखिल भारतीय कालिदास समारोह 2024 की केंद्रीय समिति शामिल हैं। दोपहर 12:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में उपस्थित रहेंगे, और 1 बजे ई पंजीयन एवं ई स्टॉपिंग के नवीन सॉफ्टवेयर, संपदा 2 का शुभारंभ करेंगे। बाद में, 3 बजे मुख्यमंत्री निवास में कृषिकों के आदान-प्रदान और उत्पादन की समीक्षा बैठक करेंगे, फिर उज्जैन के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

आज संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर का भव्य शुभारंभ

सीएम डॉ. मोहन आज राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में दोपहर 1 बजे संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर का शुभारंभ करेंगे। यह सॉफ्टवेयर मध्य प्रदेश में रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी की जीआईएस मैपिंग, बॉयोमेट्रिक सर्टिफिकेशन, ई-साइन और डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा प्रदान करेगा। पहले इस व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट चार जिलों में चलाया गया था। अब, इसके लागू होने से रजिस्ट्री के लिए गवाह की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, और सब रजिस्ट्रार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User