दिल्ली-बिहार के बीच 200 से ज्यादा बसें शुरू! 18 रूटों पर मिलेगी सीधी सेवा, जानें किराया
त्योहारों और छुट्टियों के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। खासकर छठ, दीपावली और होली जैसे त्योहारों के समय बसों में सीटों की मांग बढ़ने के साथ ही कई बार यात्रियों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में दिल्ली और बिहार सरकार की इस पहल को यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित किराये पर बसों का परिचालन होने से यात्रियों को पहले से यात्रा खर्च का अंदाजा रहेगा और निजी बस संचालकों की मनमानी पर भी नियंत्रण लगाने में मदद मिल सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत और दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट बस अड्डे से अंतरराज्यीय बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
पसंद
0
नापसन्द
0
प्यार
0
मज़ेदार
0
बहुत खूब
0
उदास
0
गुस्सा
0
टिप्पणियाँ (0)