राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

रात भर की मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर भारी जाम

रातभर की मूसलाधार बारिश के कारण सभी नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। इस जाम से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है और आवागमन पूरी तरह ठप है।

सितम्बर 26, 2024 | 08:16
13 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
रात भर की मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर भारी जाम

CG Bilaspur | गौरव जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में रातभर से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सभी नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग भी जलमग्न हो गया है, जिसके कारण इस पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों के निचले इलाकों में स्थित रपटों और पुलों के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है। लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए इन खतरनाक रास्तों को पार करने पर मजबूर हैं, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।

खराब सड़क और भारी बारिश ने यात्रियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर बंजारीघाट केंदा के पास एक ट्रक बीच रास्ते में खराब होकर फंस गया, जिससे करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस जाम से बच्चे और बुजुर्ग सहित सभी यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खराब होने के कारण जाम के जल्द खुलने की संभावना भी कम नजर आ रही है।

अंडरब्रिज में जलभराव से यातायात ठप, वाहन फंसे:

लगातार बारिश के कारण पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित अंडरब्रिज में पानी भर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पहले भी भारी बारिश के दौरान अंडरब्रिज में जलभराव की समस्या रही है। रेलवे ने ब्रिज के दोनों छोर पर रस्सी बांधकर यातायात रोक दिया है। हालांकि, अंडरब्रिज में जलभराव से पैदल यात्रियों और मोटरसाइकिल चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आवाजाही प्रभावित हो रही है।


यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User