राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

राजस्थान रास गरबा पैटर्न पर झूमी संस्कारधानी, सुप्रिया और विदिता को मिला बेस्ट गरबा का सम्मान

राजनांदगांव में राजस्थान के रास गरबा पैटर्न पर चार दिवसीय उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सुप्रिया खोब्रागढ़े और वृद्धि सोनी को सर्वश्रेष्ठ गरबा नृत्य के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतिभागियों ने राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाते हुए गरबा किया।

अक्टूबर 08, 2024 | 10:53
110 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
राजस्थान रास गरबा पैटर्न पर झूमी संस्कारधानी, सुप्रिया और विदिता को मिला बेस्ट गरबा का सम्मान

राजनांदगांव । राजस्थान के रास गरबा पैटर्न पर चार दिवसीय रंगारंग रास गरबा उत्सव का शुभारंभ पद्मश्री पंडित गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किया गया। 6 से 9 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के कलाकार और संस्कारधानी के नागरिक बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। उत्सव की शुरुआत मां आदिशक्ति की राजपूताना अंदाज में पूजा-अर्चना से हुई।

कार्यक्रम का आयोजन श्री राष्ट्रीय करणी सेना, पद्मावत महिला कल्याण समिति और श्री कृष्ण सांस्कृतिक महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। उत्सव में रास गरबा के विभिन्न पैटर्न्स पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाते हुए प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ गरबा नृत्य किया।

बेस्ट गरबा डांस के लिए सुप्रिया खोब्रागढ़े को सम्मानित किया गया, जबकि चाइल्ड कैटिगरी में वृद्धि सोनी को सर्वश्रेष्ठ नृत्य का पुरस्कार मिला। इसके अलावा स्वीटी शर्मा, विश्रुति मिश्रा, ईशा राजपूत, पवित्रा उपाध्याय, मनीषा शर्मा, मीरा यादव, रचना मेनन और रश्मि वासनिक को विशेष पुरस्कार दिए गए। बेस्ट ड्रेसअप का सम्मान मोनिका ठाकुर को प्रदान किया गया।

आयोजन में लोकप्रिय रास गरबा कलाकार लकी तरार जज के रूप में शामिल होंगे, जो विभिन्न प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे। आयोजन से जुड़े प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन की विशेष व्यवस्था है, जबकि दर्शकों के लिए भी विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User