राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG News गश्त में लापरवाही: एक ही रात में 9 दुकानों में चोरी, तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच

गुरूर नगर में एक रात में 9 दुकानों में चोरी हुई। पुलिस की गश्त में लापरवाही बरतने पर एक सहायक उप निरीक्षक और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

सितम्बर 30, 2024 | 08:28
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG News गश्त में लापरवाही: एक ही रात में 9 दुकानों में चोरी, तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच

लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। बालोद के गुरुर नगर में एक ही रात में 9 दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद गश्त में लापरवाही बरतने पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एक सहायक उप निरीक्षक और दो आरक्षकों को लापरवाही के आरोप में लाइन अटैच किया गया है। चोरी की इन वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है।

27 और 28 सितंबर की दरम्यानी रात को बालोद जिले के गुरूर नगर में 9 दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात हुई। इस मामले में गुरूर थाना में अपराध धारा 305 और 331 (4) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। चोरी की घटनाओं के दौरान गश्त पर सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, आरक्षक प्रहलाद कुर्रे और आरक्षक चंद्रेश साहू की ड्यूटी थी, जिनकी गश्त में लापरवाही प्रथम दृष्ट्या सामने आई है। यह गश्त गुरूर से सेक्टर-3 (जिसमें थाना बालोद, गुरूर, पुरूर, सनीय और चौकी कंवर शामिल हैं) में होनी थी, लेकिन गश्त की प्रभावी निगरानी न होने के कारण चोरों ने 9 दुकानों को निशाना बनाया।

पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता का आरोप लगाते हुए उन्होंने सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, आरक्षक प्रहलाद कुर्रे और आरक्षक चंद्रेश साहू को निलंबित कर दिया। तीनों को लाइन अटैच कर रक्षित केन्द्र जिला बालोद से सम्बद्ध किया गया है। इस घटना से पुलिस की गश्त व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर सवाल उठे हैं, और स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User