राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG News : स्कूल की छात्रा खून से लथपथ बेहोश मिली, इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही जांच

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 17 वर्षीय 12वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ और बेहोश मिली। उसकी हालत गंभीर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है, अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

अक्टूबर 05, 2024 | 09:29
46 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG News : स्कूल की छात्रा खून से लथपथ बेहोश मिली, इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही जांच

छत्तीसगढ़ । कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय 12वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्रा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, और उसे जिला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीण इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय 12वीं कक्षा की छात्रा रोज की तरह शुक्रवार को सुबह 10 बजे स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह नहीं आई, तो परिवार वालों को चिंता हुई। शाम करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने छात्रा को गांव के पास स्थित पानी की टंकी के नीचे खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पाया।

परिजनों को सूचित करने के बाद, छात्रा को तुरंत हरदी बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में रेफर कर दिया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और घटना की वजह का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User