राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

15 दिनों की समयसीमा: पटवारियों को करना होगा ये विशेष कार्य, आदेश जारी

रायपुर तहसील में 5 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत पटवारियों की सूची दिवाली से पहले तैयार की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इनके तबादले जल्द हो सकते हैं। इस बीच, आयुक्त भू-अभिलेख नवारायपुर से एक आदेश जारी हुआ है।

अक्टूबर 05, 2024 | 09:59
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
15 दिनों की समयसीमा: पटवारियों को करना होगा ये विशेष कार्य, आदेश जारी

यह आदेश समस्त कलेक्टरों को जारी किया गया है, जिसमें 15 दिनों के भीतर मूल खसरा और रकबा की अधिकार अभिलेख के अनुसार प्रविष्टि अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त भू-अभिलेख के कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि भुईयां सॉफ्टवेयर में प्रबंधन मेनू के अंतर्गत मूल रकबा प्रविष्टि का विकल्प उपलब्ध है। हालांकि, पहले भी पटवारियों को निर्देशित किया गया था, लेकिन आदेश जारी होने तक कोई भी हल्का पटवारी इसे पूरा नहीं कर पाया। इससे भुईयां सॉफ्टवेयर के उपयोग में तकनीकी कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं, इसलिए 15 दिनों की समयसीमा निर्धारित की गई है।

पटवारियों की नई समयसीमा: आम लोगों पर क्या होगा असर?

इस अपडेशन के बाद बोगस जमीन या बोगस रकबा जो खातों में बढ़ा है, उसकी जानकारी ऑटोमेटिक हो जाएगी। इससे भूमि रजिस्ट्री में धोखाधड़ी और फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी, और सरकार को न्यायालयीन प्रक्रियाओं के मामलों में कमी देखने को मिल सकती है। यह बदलाव न केवल लोगों के हित में होगा, बल्कि सरकारी दस्तावेजों में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ भी एक मजबूत कदम साबित होगा।

हालांकि, यह स्पष्ट है कि तहसील स्तर पर अधिकारियों और पटवारियों की इस सुधार में रुचि कम है। इसके लागू होने से अवैध काम करने वालों की गतिविधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी उपरी कमाई पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। यह स्थिति उन लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है जो नियमों का पालन नहीं करते हैं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User