राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, डॉक्टर समेत 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

धरसीवां में रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डॉक्टर समेत 2 की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सितम्बर 29, 2024 | 13:35
10 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, डॉक्टर समेत 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तरपोंगी के पास हुआ। इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार डॉक्टर समेत ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की गंभीरता इतनी थी कि टक्कर के बाद कार और ट्रक दोनों सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहा था, जिससे कार सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और उसमें सवार लोगों की पहचान करना मुश्किल हो गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस हादसे से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है, क्योंकि रॉन्ग साइड से आ रहे वाहनों की लापरवाही के कारण इस प्रकार की दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User
आज का राशिफल
मेष|Aries

पॉजिटिव- आज सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- आर्थिक लिहाज से समय ज्यादा...

और पढ़ें