राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

अपराधियों का आतंक: तलवारों से हमला कर किया लहूलुहान, 4 घायल, पुलिस का खौफ गायब

दुर्ग के भिलाई खुर्सीपार क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवकों के बीच तलवार और कटर से हिंसक झड़प हुई, जिसमें 4 लोग घायल हुए। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन अपराधियों में खौफ नहीं।

अक्टूबर 01, 2024 | 10:59
14 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
अपराधियों का आतंक: तलवारों से हमला कर किया लहूलुहान, 4 घायल, पुलिस का खौफ गायब

मनेंद्र पटेल, दुर्ग। जिले में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला जारी है। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बीती रात युवकों के बीच तलवार और कटर से हमला हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अपराधियों में कानून का खौफ नज़र नहीं आ रहा।

दुर्ग | भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 1:00 बजे शहीद वीर नारायण चौक के पास पारिवारिक विवाद के चलते कुछ युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि तलवार और कटर से एक-दूसरे पर हमले किए गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए। एक युवक, सतीश सेन, गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे शासकीय लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

खुर्सीपार पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, शहर में लगातार हो रही तलवारबाजी और कटरबाजी से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने हाल ही में छावनी थाना क्षेत्र में हुई कटरबाजी के चार आरोपियों का जुलूस निकाला था, फिर भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User