राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

साइबर हमले के बाद धामी सरकार का कड़ा कदम: सचिवालय और सरकारी दफ्तरों में सोशल मीडिया पर रोक

उत्तराखंड सरकार ने साइबर हमले के बाद सचिवालय और सरकारी दफ्तरों में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया है। सभी विभागों को सिक्योरिटी ऑडिट सर्टिफिकेट प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है, जिससे साइबर सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

अक्टूबर 09, 2024 | 08:15
50 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
साइबर हमले के बाद धामी सरकार का कड़ा कदम: सचिवालय और सरकारी दफ्तरों में सोशल मीडिया पर रोक

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने साइबर हमले के बाद सचिवालय और सभी सरकारी दफ्तरों में फेसबुक, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया साइट्स के उपयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय 2 अक्टूबर को आईटीडीए डाटा सेंटर पर हुए हमले के बाद लिया गया है। सरकार ने तकनीकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई कड़े उपाय किए हैं, जिससे सरकारी डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित साइबर खतरों से बचाव करना संभव हो सके।

सचिव आईटी नितेश झा ने बताया कि साइबर हमले के बाद सभी जानकारियां विशेषज्ञों की सलाह पर साझा की जा रही हैं। वर्तमान में, 58 वेबसाइट और मोबाइल एप सिक्योर नेटवर्क पर चल रहे हैं। हालांकि, कोविड-19 और कुंभ जैसी 10 वेबसाइटों को अब बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि उनकी आवश्यकता नहीं है। सभी विभागों को सिक्योरिटी ऑडिट का सर्टिफिकेट प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, बिना सिक्योरिटी ऑडिट किए कोई भी नई या पुरानी वेबसाइट संचालित नहीं की जाएगी, जिससे साइबर सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

राज्य में यह पहला मामला था जब साइबर अटैक के दौरान पुलिस के सीसीटीएनएस पोर्टल को निशाना बनाया गया। मालवेयर ने इसी पोर्टल के जरिए डाटा सेंटर में प्रवेश किया। सचिव आईटी नितेश झा ने बताया कि साइबर अटैक करने वाले हैकर की तलाश जारी है, लेकिन राहत की बात यह है कि मामला समय पर पकड़ में आने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सभी डाटा सेंटर सिस्टम को दुरुस्त कर दिया गया है, और सुरक्षा के मद्देनजर सभी कंप्यूटर फिलहाल एक तरह से आइसोलेशन में काम कर रहे हैं, जिससे संभावित खतरों को कम किया जा सके।


यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User