राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

तीन दिन बाद मिला चेकडैम में डूबे मछुआरे का शव, जाल में फंसा हुआ था मृतक

धरमजयगढ़ के आमदरहा चेकडैम में 4 अक्टूबर को डूबे मछुआरे संजय यादव (47) का शव तीन दिन बाद जाल में फंसा मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर मर्ग कायम किया, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल बना।

अक्टूबर 06, 2024 | 11:16
10 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
तीन दिन बाद मिला चेकडैम में डूबे मछुआरे का शव, जाल में फंसा हुआ था मृतक

 रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम आमदरहा के चेकडैम में डूबे मछुआरे का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ। घटना 4 अक्टूबर की दोपहर की है जब मछुआरा अपने साथी के साथ मांड नदी पर बने चेकडैम में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। साथी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तीन दिनों तक तलाश जारी रखी, जिसके बाद मृतक का शव जाल में फंसा हुआ मिला। इस घटना ने पूरे गांव में शोक का माहौल बना दिया।

धरमजयगढ़ पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन दिन बाद मछुआरे का शव बरामद किया, जो अपने ही मछली पकड़ने के जाल में फंसा हुआ था। संजय यादव (47 वर्ष), धरमजयगढ़ के जेलपारा का निवासी था, जो 4 अक्टूबर को मांड नदी पर बने चेकडैम में मछली पकड़ने के दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपने ही जाल में उलझकर पानी में डूबता चला गया।

तीन दिन की लगातार तलाशी के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम को उसका शव आज तड़के दो बजे चेकडैम से लगभग दो किलोमीटर दूर नदी किनारे बहकर आया हुआ मिला। धरमजयगढ़ पुलिस ने शव को बरामद कर मर्ग कायम किया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User