राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

गुस्से में भरी IPS ने थाने में मचाई हलचल, 24 पुलिसकर्मी एक सेकंड में निकाले

फलोदी के थाने में एक रेप के आरोपी की आत्महत्या से हड़कंप मच गया। एसपी पूजा अवाना ने सभी 24 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। नए स्टाफ की जल्द नियुक्ति होगी, और डीएसपी को भी निलंबित किया गया है।

अक्टूबर 05, 2024 | 12:44
8 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
गुस्से में भरी IPS ने थाने में मचाई हलचल, 24 पुलिसकर्मी एक सेकंड में निकाले

MP News : फलोदी के थाने में एक रेप के आरोपी ने आत्महत्या कर ली, जिससे हड़कंप मच गया। आरोपी ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच गमछे से फंदा बनाकर खिड़की से लटककर अपनी जान दी। इस घटना के बाद एसपी पूजा अवाना ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने थाने में तैनात सभी 24 पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल दिया, जिससे पूरा थाना खाली हो गया। नए स्टाफ को तैनात किया जाएगा। इस मामले में लापरवाही के चलते एसपी ने डीएसपी को भी निलंबित कर दिया। अधिकारियों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बन गई है, और पुलिस विभाग में इस पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है।

फलोदी आत्महत्या मामले में कठोर कार्रवाई: 

3 अक्टूबर को देचूं थाने में एक रेप के आरोपी ने आत्महत्या कर ली। आरोपी को हवालात में रखने की बजाय पुलिस ने कंप्यूटर रूम में रखा, जहां उसने गमछे से फंदा बनाकर खिड़की से लटककर आत्महत्या की। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और मुआवजे के साथ पुलिस स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। इस मांग पर आईपीएस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे थाने के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया।

जल्द होगी नई भर्ती: 

इस एक्शन के तहत देचूं थाने के विभिन्न पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, जिनमें एसआई दाउद खां, एएसआई धन्नाराम, हेड कांस्टेबल भागीरथ, कांस्टेबल बाबूराम, रामनारायण, अशोक कुमार, मांगाराम, देदाराम, कमल किशोर, राकेश कुमार मीणा, सीताराम, संतोष कुमार, खुमाराम, गिरधारीराम, ओम प्रकाश, श्रवण कुमार, कमलेश, तुलछाराम, मांगीलाल, बेबी देवी, मुकेश कुमार, और देवाराम शामिल हैं। अब थाने में नए स्टाफ की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User