राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

गड्ढे की वजह से हुआ भयानक हादसा: बाइक सवार की जान गई, दूसरा घायल

धरसींवा: सांकरा-सिलतरा सिक्स लेन सर्विस रोड पर गड्ढे के कारण एक बाइक सवार मुकेश यदु की मौत हो गई। यह सड़क संकीर्ण है और तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।

अक्टूबर 07, 2024 | 07:37
9 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
गड्ढे की वजह से हुआ भयानक हादसा: बाइक सवार की जान गई, दूसरा घायल

धरसींवा: जिले के सांकरा से सिलतरा मार्ग पर बनी सिक्स लेन की सर्विस रोड पर बढ़ते हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले पखवाड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। आज एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक बाइक सर्विस रोड के किनारे बने गड्ढे में फिसल गई। पीछे से आ रहे एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान मढ़ी निवासी मुकेश यदु के रूप में हुई है। मुकेश अपने साथी के साथ एक फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी करके घर लौट रहा था। जैसे ही उसने सिलतरा पुराना चौक से टर्न लिया, सामने दूसरी वाहन थी और सर्विस रोड के किनारे एक गहरा गड्ढा था। अचानक उसकी बाइक गड्ढे में फिसल गई और वह वाहन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बात करें सर्विस रोड की, तो सांकरा से सिलतरा तक दोनों तरफ की सर्विस रोड संकीर्ण है और किनारों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा, बड़े और भारी वाहन इस मार्ग पर तेज गति से चलते हैं, जिससे हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है।

सांकरा और सिलतरा के बीच सिक्स लाइन पार करने के लिए अंडरब्रिज की सुविधा न होना भी गंभीर समस्या है। सड़क पार करते समय कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें दो साल पहले मुरेठि सरपंच का भी शामिल है, जो सड़क पार करते समय एक हादसे में अपनी जान से हाथ धो बैठे थे। ऐसे में इस मार्ग की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User