राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

कांकेर में तेंदुए के हमले से दहशत : 11 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल

कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। दुधावा गांव में 11 वर्षीय नीरज ध्रुव पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अक्टूबर 01, 2024 | 16:36
12 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
कांकेर में तेंदुए के हमले से दहशत : 11 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल

सुशील सलाम, कांकेर। कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में दुधावा गांव के 11 वर्षीय नीरज ध्रुव पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। नीरज गली में खेल रहा था जब अचानक तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने से डरने लगे हैं, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब तेंदुए ने इस क्षेत्र में हमला किया हो। कुछ दिन पहले इसी इलाके में तेंदुए ने तीन बच्चों पर हमला किया था, जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस बार फिर से बच्चे पर हमला होने से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना गहरा गई है।

प्रशासन और वन विभाग की टीमों द्वारा तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। स्थानीय लोग तेंदुए के बढ़ते हमलों से परेशान होकर प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो तेंदुए का आतंक और बढ़ सकता है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User