छत्तीसगढ़ में दो बड़ी वारदातें: बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, रेलवे पुल के नीचे मिली लाश से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में एक बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी ओर रेलवे पुल के नीचे अज्ञात लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
कोरबा | छत्तीसगढ़ में एक युवक ने बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह गंभीर घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार में हुई, जहां रात के समय आरोपी युवक खेत में मछली पकड़ने का जाल बिछाता था। बताया जा रहा है कि उसके जाल से मछली चोरी हो जाती थी। इसी कारण युवक ने घात लगाकर आधी रात को खेत से गुजर रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह खेत के पास बुजुर्ग की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने संदेही युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसी बीच, बालको रोड डेंगूनाला रेलवे पुल के नीचे भी एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है।
शव की शिनाख्त के लिए पुलिस की तत्परता, इलाके में दहशत का माहौल
वहीं बालको रोड डेंगूनाला रेलवे पुल के नीचे संदिग्ध हालत में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया. मृतक कौन है कहां से आया है यह जानने की कोशिश में पुलिस जुटी है. मृतक की उम्र लगभग 40 वर्षीय बताई जा रही है
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?