Don 3’ की रिलीज़ के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा; इस महीने रणवीर सिंह और कियारा फिल्म की शूटिंग करेंगे शुरू.......
फरहान ने 'डॉन 3' में शाहरुख की जगह रणवीर को कास्ट करने का निर्णय लिया है। अगस्त में शुरू होने वाली फिल्म की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया, और अब शूटिंग के संबंध में नया अपडेट सामने आया है।
'Don 3' : फिल्म ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके दो पार्ट आ चुके हैं, और तीसरे पार्ट की उम्मीद जल्द ही पूरी हो सकती है। फरहान अख्तर ने पिछले साल ‘डॉन 3’ का एलान किया था, लेकिन फिल्म की शूटिंग लगातार पोस्टपोन हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर अपनी फिल्म ‘बहादुर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिससे ‘डॉन 3’ की शूटिंग अब अगले साल मार्च में शुरू होगी। रणवीर सिंह इस समय आदित्य धर की फिल्म में व्यस्त हैं और हाल ही में पिता बने हैं, जिससे वह परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। कियारा आडवाणी भी ‘वॉर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

डॉन 3’ में रणवीर सिंह ने ली शाहरुख़ की जगह:
फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ में शाहरुख़ खान की जगह रणवीर सिंह को कास्ट करने का निर्णय लिया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। कुछ लोगों को नया चेहरा लाने का निर्णय सही लगा, जबकि शाहरुख़ के फैंस नाराज हुए हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल इस साल अगस्त में शुरू होना था, लेकिन अब फरहान ने कहा है कि इसकी शूटिंग 2025 में शुरू होगी।
पहला पार्ट कब हुआ था रिलीज़?
‘डॉन 2: द किंग इज़ बैक’ फरहान अख्तर द्वारा लिखी और प्रोड्यूस की गई थी। इसमें शाहरुख़ खान लीड रोल में थे, और प्रियंका चोपड़ा, बोमन ईरानी, लारा दत्ता, ओम पुरी, नवाब शाह, एली खान, साहिल श्रॉफ, और कुणाल कपूर भी शामिल थे। फिल्म 23 दिसंबर 2011 को 2डी और 3डी में रिलीज़ हुई और अपने रिलीज़ के समय 2011 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी।
‘डॉन 2’ भारत में विभिन्न समारोहों में पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। यह 2006 की फिल्म ‘डॉन’ का सीक्वल है, जिसमें शाहरुख़ खान लीड रोल में थे। ‘डॉन’ भी 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म का रीमेक है।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?