राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

MP Rain Alert:मध्य प्रदेश में मानसून बारिश की चेतावनी, 17 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

मध्य प्रदेश में 17 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। खंडवा में पिछले सप्ताह लगातार बारिश हुई, जबकि अधिकतम तापमान 30.5°C और न्यूनतम 23°C दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

अक्टूबर 01, 2024 | 02:39
6 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
MP Rain Alert:मध्य प्रदेश में मानसून बारिश की चेतावनी, 17 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

Mp Bhopal | मध्य प्रदेश में इस समय तेज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अलीराजपुर, सिवनी, झाबुआ, मंडला सहित 17 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आ रही हवाओं में नमी के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी का अहसास भी होगा क्योंकि हवाओं का रुख पश्चिम दिशा की तरफ है।

मौसम विभाग ने बताया है कि एक ट्रफ लाइन राज्य के ऊपर से गुजर रही है, जिसका प्रभाव भी मौसम पर पड़ेगा। अलीराजपुर, सिवनी, झाबुआ, मंडला, रतलाम, बालाघाट, धार, दमोह, बड़वानी, सागर, खरगोन, रायसेन, इंदौर, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर और देवास में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

जबकि जबलपुर, ग्वालियर और भोपाल में धूप खिलेगी। 30 सितंबर को सिवनी, नर्मदापुरम, खजुराहो और रीवा में हल्का पानी गिरा। राजधानी भोपाल में मौसम बदलता रहा, यहां धूप और बारिश का मिजाज दोनों दिखाई दिया। मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी, और मानसून जल्द ही प्रदेश से विदाई ले सकता है।

खंडवा में मौसम का बदलाव: गरज-चमक के साथ आई बूँदाबांदी

खंडवा में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है, कभी तेज तो कभी मध्यम। 30 सितंबर को मौसम में बदलाव देखा गया, और जिले में हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। खंडवा का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब तक जिले में औसत 808 मिमी बारिश के मुकाबले 911 मिमी बारिश हो चुकी है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User