राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

MP Morning News: सीहोर दौरे पर CM डॉ मोहन: विकास कार्यों की सौगात और विजयासन देवी के दर्शन

सीहोर में CM डॉ. मोहन यादव ग्राम विकास सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे "आवास सखी" एप और 150 करोड़ रुपये का वितरण करेंगे। कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के लिए अनशन कर रही है, जबकि वल्लभ भवन को 100 करोड़ से नया रूप दिया जाएगा।

अक्टूबर 08, 2024 | 03:20
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
MP Morning News: सीहोर दौरे पर CM डॉ मोहन: विकास कार्यों की सौगात और विजयासन देवी के दर्शन

MP Morning News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीहोर जिले के भैरूंदा में ग्राम विकास सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे प्रदेशवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगात देंगे। इस कार्यक्रम में "आवास सखी" और "ग्राम सड़क सर्वे एवं प्लानिंग एप" का लॉन्च होगा, साथ ही स्व-सहायता समूहों को 150 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा। तेंदूपता संग्राहकों को 2.70 करोड़ रुपये से अधिक का बोनस मिलेगा। इसके अलावा, पीएमजीएसवाई-IV के तहत 500 किमी स्वीकृत सड़कों का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम से पहले भैरूंदा में रोड शो का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

महिलाओं के अधिकारों के लिए कांग्रेस का नया आंदोलन

मध्य प्रदेश में महिलाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस एक महत्वपूर्ण आंदोलन शुरू कर रही है। आज कांग्रेसी नेता अनशन पर बैठेंगे, जिसमें पूर्व मंत्री पीसी शर्मा 25 घंटे का अनशन करेंगे। यह अनशन भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आज सुबह 11 बजे से कल दोपहर 12 बजे तक चलेगा। अन्य कांग्रेसी नेता भी इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करेंगे।

वल्लभ भवन को मिलेगा नया रूप: विकास की नई दिशा

भोपाल के वल्लभ भवन के पुराने भवन को नया स्वरूप देने के लिए 100 करोड़ रुपये का रेनोवेशन प्लान तैयार किया गया है। इस नवीनीकरण में मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए पुराने समान का एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा। टेबल, कुर्सी, पेपर वेट और रंग रोगन में बदलाव किया जाएगा। यह निर्णय मंत्रालय में हाल ही में लगी आग के बाद लिया गया है, जिससे सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता महसूस हुई है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User