राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

MP Morning News: कांग्रेस का उपवास, उपचुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी, भोपाल में डेंगू का खतरा

भोपाल में शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। आज दुर्गा अष्टमी और नवमी एक साथ हैं, जिसमें कन्या पूजन और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें सुबह से लगी हुई हैं।

अक्टूबर 11, 2024 | 03:23
103 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
MP Morning News: कांग्रेस का उपवास, उपचुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी, भोपाल में डेंगू का खतरा

केंद्र से मिले दो महत्वपूर्ण टास्क:

मध्य प्रदेश को केंद्र से दो महत्वपूर्ण टास्क मिले हैं। प्रदेश, देशभर के 120 शहरों की जीआईएस मैपिंग करेगा, जिससे नगरीय निकायों का टैक्स कलेक्शन बढ़ेगा। इसके अलावा, सभी जिलों में जीआईएस लैब तैयार की जाएगी, जिसके लिए केंद्र ने 52 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस का उपवास: 

19 अक्टूबर को कांग्रेस 'बेटी बचाओ अभियान' के तहत उपवास पर बैठेगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने नेताओं और पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निर्देशित किया है। प्रत्येक जिले से 100 से अधिक कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। सांसद, विधायक और पूर्व विधायक भी इस उपवास में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम हाल ही में ब्लॉक स्तर पर बच्चियों के मुद्दे को लेकर किए गए उपवास का एक विस्तार है, जो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।

उपचुनाव की तैयारियों में तेजी: 

मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। 14-15 अक्टूबर को बनायी गई समिति के सदस्य इन दोनों क्षेत्रों का दौरा करेंगे और प्रत्याशी चयन के लिए ब्लॉकों में स्थानीय कांग्रेसजनों से रायशुमारी करेंगे। एआईसीसी ने प्रत्याशी चयन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है। बुधनी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, सज्जन सिंह वर्मा और शैलेंद्र पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। विजयपुर के लिए चंदन यादव, अशोक सिंह, जयवर्धन सिंह, लाखनसिंह यादव और नीटू सिकरवार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिससे रणनीतियों को मजबूत किया जा सके।

भोपाल में डेंगू का बढ़ता खतरा: स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं

भोपाल में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जहां हाल ही में 10 नए मरीज सामने आए हैं। अक्टूबर में संक्रमितों की संख्या 86 हो चुकी है, जबकि इस सीजन में कुल 431 लोग डेंगू से प्रभावित हो चुके हैं। स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User