राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

राजस्थान में रेप के आरोपी ने थाने में किया आत्महत्या, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान के फलोदी में एक युवक की संदिग्ध मौत हुई है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कस्टडी में उसके बेटे की पीट-पीटकर हत्या की, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की।

अक्टूबर 04, 2024 | 11:35
46 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
राजस्थान में रेप के आरोपी ने थाने में किया आत्महत्या, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान | फलोदी जिले के देचू थाने में एक युवक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को पुलिस एक नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में थाने लाया था। पुलिस के अनुसार, युवक ने थाने के अंदर बने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। हालांकि, युवक के परिवार ने पुलिस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

युवक को एक दिव्यांग लड़की के साथ रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जो बोल और सुन नहीं सकती थी। परिवार का कहना है कि लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद अस्पताल में जांच कराई गई। सोनोग्राफी में पता चला कि लड़की प्रग्नेंट है, जिससे रेप की घटना का खुलासा हुआ। इस मामले ने पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है।

पुलिस ने युवक को नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में किया गिरफ्तार

जब पीड़िता के परिवार ने उससे पूछताछ की, तो पता चला कि उसके साथ चार महीने पहले दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ देचू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया, जिसके बाद युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया।

घरवालों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप: 

मृतक युवक के परिवार का आरोप है कि उसे तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था, जबकि पुलिस का कहना है कि उसे सिर्फ पूछताछ के लिए रोका गया था। परिवार का दावा है कि पुलिस ने कस्टडी में युवक की बेरहमी से पिटाई की। युवक की मौत के बाद, बड़ी संख्या में ग्रामीण देचू थाना के बाहर इकट्ठा होकर हंगामा कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांववालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण आरोपी पुलिसवालों की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या की है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User