राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

भेड़िया का आतंक: बहराइच में 7 साल की मासूम पर किया गया हमला, DFO का बयान

बहराइच के महसी इलाके में आदमखोर भेड़िया का आतंक जारी है। 7 वर्षीय अंजू पर हमले के बाद DFO ने इसे कुत्ते का हमला बताया। पिछले चार महीनों में भेड़िया हमलों से 10 लोगों की जान जा चुकी है।

अक्टूबर 08, 2024 | 08:44
66 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
भेड़िया का आतंक: बहराइच में 7 साल की मासूम पर किया गया हमला, DFO का बयान

उत्तर प्रदेश। बहराइच जिले के महसी इलाके में आदमखोर भेड़िया का आतंक जारी है। सोमवार रात, एक बार फिर इस खौफनाक जानवर ने हमला किया। 7 वर्षीय अंजू अपनी मां के साथ घर के बरामदे में सो रही थी, तभी भेड़िया उसके गले पर झपट पड़ा। अंजू की चीख सुनकर परिवारवाले दौड़कर आए, जिससे भेड़िया बच्ची को छोड़कर भाग गया।

परिजनों ने तुरंत अंजू को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां डॉक्टरों ने फर्स्टएड के बाद उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अंजू को अब भेड़िया वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत की निगरानी की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना दिया है, और सुरक्षा के लिए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

DFO का बयान: बहराइच में भेड़िया नहीं, कुत्ते ने किया हमला

बहराइच के डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने अंजू पर हुए हमले की जांच की। उन्होंने परिजनों द्वारा भेड़िये के हमले के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह भेड़िया या सियार का हमला नहीं है, बल्कि कुत्ते का हमला प्रतीत होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना की सच्चाई जानने के लिए जांच जारी है।

बहराइच में भेड़िया के हमले से 10 लोगों की मौत

बहराइच का महसी इलाका पिछले चार महीनों से भेड़िया हमलों से त्रस्त है, जिसमें 9 बच्चों सहित कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और सरकारी सहायता राशि दी। उन्होंने वन विभाग को जंगली जानवर को तुरंत मारने का आदेश दिया, लेकिन विभाग उसे खोजने में विफल रहा है। वन विभाग ने इलाके को 15 टीमों में बांटकर ड्रोन और पारंपरिक तरीकों से सर्च ऑपरेशन चलाया है। पहले विभाग ने 6 भेड़ियों की पुष्टि की थी, जिनमें से 5 पकड़े गए, लेकिन एक आदमखोर अभी भी मुक्त है, जिसके चलते लोग अब खुद अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक हो रहे हैं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User