छत्तीसगढ़: नक्सलवाद से निपटने और नए कानूनों के तहत कार्रवाई पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण, NIA विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों को दे रहे ट्रेनिंग
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से निपटने और नए कानूनों के तहत कार्रवाई को मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें NIA के विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय, रणनीतियां और कानूनी प्रावधानों पर गहन ट्रेनिंग दे रहे हैं।
नितिन नामदेव, रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में नक्सल मामलों की विवेचना और नए कानूनों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है, जो 24 से 26 सितंबर तक है। आज इसका दूसरा दिन है, जिसमें दिल्ली से NIA के अधिकारी प्रशिक्षण दे रहे हैं। सभी जिले के एसपी, एएसपी और राजपत्रित अधिकारी मौजूद हैं, जबकि अनुपस्थित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया है।
रायपुर ग्रामीण एसपी कीर्तन राठौर ने जानकारी दी कि ए.डब्लू.ई.ए.डी.ए. के संबंध में जो विवेचना चल रही है, उसके अनुसार गतिविधियाँ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ये क्रियाकलाप 1967 की कार्रवाई से संबंधित हैं, और छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी प्रावधानों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जा रहा है।
NIA के अधिकारियों के माध्यम से आज छत्तीसगढ़ पुलिस को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 24, 25, और 26 सितंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों को विवेचना की प्रक्रिया, साक्ष्य प्रस्तुत करने के तरीके, और विवेचक की भूमिका के बारे में बारीकी से जानकारी दी जा रही है।
आज प्रशिक्षण का दूसरा दिन है, और यह कल भी जारी रहेगा। सभी रेंज के पुलिस अधीक्षक और आईजी ऑनलाइन जुड़े हुए हैं और इस प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?