अमेठी कांड: 5 मरेंगे… पहले ही कर दिया था ऐलान, सुनील की पत्नी के ठुकराने पर बौखला गया था चंदन, खत्म कर दिया परिवार
अमेठी में दलित परिवार की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक सुनील भारती रायबरेली के सुदामापुर गांव का निवासी था।
उत्तर प्रदेश | अमेठी में गुरुवार को एक दलित सरकारी शिक्षक, उसकी पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस जघन्य वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि दो युवकों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया था, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि इस हत्या का कनेक्शन एक एक्स्ट्रा मैरिटेल अफेयर से है। मृतक शिक्षक सुनील भारती की पत्नी पूनम का चंदन वर्मा के साथ अवैध संबंध था, जिसे सुनील ने जान लिया था। सुनील ने पूनम और चंदन को एक साथ पकड़कर उसकी पिटाई की और पूनम को चंदन से दूर रहने को कहा। सुनील के दबाव में पूनम ने चंदन के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
चंदन की बौखलाहट: हत्या के पीछे का राज़
पूनम ने जब चंदन से दूरी बनाने की कोशिश की, तो वह बौखला गया। चंदन पूनम के साथ जबरन संबंध बनाना चाहता था। पुलिस को चंदन के वाट्सऐप स्टेटस का एक स्क्रीनशॉट मिला है, जिसमें उसने पांच लोगों की हत्या करने की बात लिखी थी, जो 12 सितंबर को पोस्ट किया गया था। इसके अलावा, पूनम और चंदन के वीडियो चैट का भी स्क्रीनशॉट सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चंदन ने वारदात वाले दिन पूनम के घर जाकर बच्चों को पैसे भी दिए थे।
अमेठी कांड: दो लड़कों ने मिलकर अंजाम दिया जघन्य हत्या
पुलिस के अनुसार, अमेठी में दलित परिवार की हत्या चंदन के इशारे पर दो लड़कों ने की थी, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को घर में घुसकर सुनील भारती, उसकी पत्नी पूनम और उनके दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन वह अभी भी गिरफ्त से बाहर है। एसपी अनूप सिंह के अनुसार, 18 अगस्त को सुनील की पत्नी पूनम ने रायबरेली में चंदन के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिससे इस वारदात का सिलसिला शुरू हुआ।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?