CG NEWS: सीएम साय का दिल्ली दौरा जारी, केंद्रीय मंत्री गोयल से मुलाकात और भारतीय वायुसेना दिवस की शुभकामनाएं

सीएम विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा जारी है, जहां वे केंद्रीय मंत्री गोयल से मुलाकात करेंगे और भारतीय वायुसेना दिवस पर बधाई देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर दर्शन और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

अक्टूबर 8, 2024 - 13:05
 0  68
CG NEWS: सीएम साय का दिल्ली दौरा जारी, केंद्रीय मंत्री गोयल से मुलाकात और भारतीय वायुसेना दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन है। सीएम साय दोपहर 2 बजे नोएडा में आयोजित आइडिया एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेंगे। इसके बाद, वे 3:45 बजे केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। शाम 7 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर देश के साहसी वायु सैनिकों को बधाई दी और वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि वायुसेना के योद्धाओं ने मातृभूमि की रक्षा के साथ-साथ विषम परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाने और देश में शांति-सौहार्द स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय वायुसेना ने कई मौकों पर अपनी असाधारण क्षमता का प्रदर्शन किया है। देश की सुरक्षा, सम्मान, शांति और बचाव के लिए सदैव तत्पर रहने वाले इन वीरों के बलिदान के लिए पूरा देश सदैव ऋणी रहेगा।

पीसीसी चीफ दीपक का दौरा: 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद, 1:30 बजे सर्किट हाउस, दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। फिर, वे 2:30 बजे दंतेवाड़ा से अपने निवास लोहंडीगुड़ा के लिए रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान वे स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

महाराष्ट्र मंडल में आज आकाशदीप बनाने का प्रशिक्षण सत्र

अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति द्वारा 8 अक्टूबर को चौबे कॉलोनी स्थित मंडल में आकाशदीप बनाने का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह सत्र दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। समन्वयक भारती पलसोदकर ने बताया कि कला एवं संस्कृति समिति के प्रमुख अजय पोतदार और शेखर क्षीरसागर बच्चों और युवाओं को रंग-बिरंगे और खूबसूरत आकाशदीप बनाने की तकनीक सिखाएंगे।

शिक्षकों के लिए सेमिनार: शिक्षा में नवाचार और विकास पर चर्चा

गुढ़ियारी के डॉ. राधाकृष्णन विद्यालय, भारत माता चौक में शिक्षकों के लिए ‘ट्रेन द टीचर्स’ शीर्षक से सेमिनार आयोजित किया जाएगा। यह सेमिनार दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसमें शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों और तकनीकों पर चर्चा की जाएगी। यह सेमिनार शिक्षण कौशल को विकसित करने और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow