छत्तीसगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग में 9 करोड़ की 928 किलो चांदी जब्त, जीएसटी टीम कर रही जांच
छत्तीसगढ़ में त्योहारों से पहले पुलिस ने मौदहापारा में चेकिंग के दौरान 928 किलो चांदी जब्त की, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये है। जीएसटी विभाग ने चांदी जब्त कर जांच शुरू की, आरोपी के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले।
रायपुर। त्योहारों से पहले रायपुर में पुलिस ने बड़ी तस्करी का पर्दाफाश किया है। मौदहापारा थाना क्षेत्र में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अशोक ले-लैंड वाहन को तलाशी के लिए रोका। वाहन में कार्टून लदे थे, जिनकी जांच के दौरान पुलिस दंग रह गई, क्योंकि उनमें चांदी की सिल्लियां भरी हुई थीं। जांच में कुल 928 किलो चांदी बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तुरंत जीएसटी विभाग को सूचना दी, और अब टीम जांच में जुटी हुई है। तस्करी का यह मामला त्योहारों से पहले सामने आया है।
त्योहारों से पहले पुलिस ने बड़ी तस्करी का खुलासा करते हुए एक वाहन से 9 करोड़ रुपये की चांदी बरामद की है। मौदहापारा थाना क्षेत्र में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अशोक ले-लैंड वाहन को रोका, जिसमें सन्नी कुमार सिंह नामक युवक सवार था। तलाशी के दौरान वाहन में 51 कार्टून मिले, जिनमें चांदी की सिल्लियां भरी हुई थीं। सन्नी कुमार चांदी के स्वामित्व से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने चांदी को जब्त कर लिया।
सूचना मिलने पर जीएसटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 928 किलोग्राम चांदी को जब्त कर लिया। इसकी कुल कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये आंकी गई है। जीएसटी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं पर आगे की कार्रवाई जारी है।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?