आज PM मोदी के गुजरात दौरे के दूसरे दिन, वे अहमदाबाद में देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान भुज और अहमदाबाद के बीच देश की पहली ‘वंदे मेट्रो’ ट्रेन और अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वे गांधीनगर में मेट्रो रेल सेवा का भी उद्घाटन करेंगे।
PM Modi: प्रधानमंत्री के अन्य कार्यक्रमों में गांधीनगर में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टमेंट मीट एंड एक्सपो 2024 का उद्घाटन और अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल हैं। वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट-बनारस, और दुर्ग-विशाखापत्तनम समेत विभिन्न मार्गों पर होगा।
प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें 1120 फ्लैट्स भी शामिल हैं। वे देश की पहली स्वदेशी वंदे मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ 16 सितंबर को अहमदाबाद-भुज रूट पर करेंगे, और ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकने की संभावना है।
7 सितंबर को पीएम मोदी ओडिशा की यात्रा पर जाएंगे...
17 सितंबर को, पीएम मोदी सुबह 9 बजे ओडिशा के लिए रवाना होंगे, जहां वे भुवनेश्वर में 11:15 बजे पीएम आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से मिलेंगे और दोपहर 12 बजे 3800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?